Treatment taken by people in medical camp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चिकित्सा शिविर में लोगों ने लिया उपचार

khaskhabar.com: रविवार, 28 मई 2017 9:37 PM (IST)
चिकित्सा शिविर में लोगों ने लिया उपचार
बीकानेर। पुष्करणा वैलफेयर बोर्ड और कल्ला डेंटल केयर के तत्वावधान में रविवार को कोठारी हॉस्पिटल के सामने स्थित कल्ला डेंटल केयर कैंपस में निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। बोर्ड अध्यक्ष गोविंद जोशी ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. मनीष बोथरा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार कल्ला और डॉ. लक्ष्मण सिंह ने अपनी सेवाएं दीं। वहीं, भगवती लैब की ओर से भी जस्सोलाई स्थित व्यास पार्क में निशुल्क शुगर, ब्लड प्रेशर एवं वजन जांच शिविर लगाया गया। शिविर में लगभग 250 लोगों ने परामर्श लिया। भगवती लैब के नितिन आसोपा ने बताया कि लैब की ओर से सामाजिक सरोकारों के तहत प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को यह शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें निशुल्क जांचों के अलावा स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि रविवार को आयोजित शिविर का जुगल राठी एवं लालजी व्यास ने शुभारंभ किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement