Transformer factory fire-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में लगी आग

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 सितम्बर 2019 6:41 PM (IST)
ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में लगी आग
जयपुर। शहर के विश्वकर्मा थाना इलाके में सोमवार देर रात ट्रांसफार्मर के फैक्ट्री में अचानक आग लग गई और लगने से अफरा- तफरी मच गई। वहीं इस अग्निकांड में लाखों रुपयों का नुकसान हुआ। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर पुलिस सहित तीन दमकले मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि थाना इलाके में स्थित राजस्थान मैटल फैक्ट्री है, जिसमें ट्रांसफार्मर बनाए जाते थे और काफी संख्या में ट्रांसफार्मर रखे हुए थे। सोमवार देर रात चिंगारी के बाद भभक गई। आग लगने के बाद तीन दमकलें मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे मे आग पर काबू पाया। वहीं आग शार्ट सर्किट से लगने की बात सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement