Transfer of IAS and HCS officers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आईएएस और एचसीएस अफसरों के तबादले

khaskhabar.com: सोमवार, 12 मार्च 2018 6:12 PM (IST)
आईएएस और एचसीएस अफसरों के तबादले
चंडीगढ। हरियाणा सरकार ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भी एक आईएएस अधिकारी और एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। प्रदीप दहिया, अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए, चरखी दादरी और सचिव, आरटीए, चरखी दादरी को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए, रेवाड़ी और सचिव, आरटीए, रेवाड़ी नियुक्त किया गया है।नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे यशेन्द्र सिंह को आयुक्त, गुरूग्राम मण्डल, गुरूग्राम के कार्यालय में ओएसडी लगाया गया है, जबकि मनोज कुमार, ओएसडी, आयुक्त, गुरूग्राम मण्डल, गुरूग्राम कार्यालय को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, गुरूग्राम का जोनल प्रशासक लगाया गया है। राम कुमार सिंह, जोनल प्रशासक, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, गुरूग्राम को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए, गुरूग्राम और सचिव, आरटीए, गुरूग्राम लगाया गया है। जगदीप ढाण्डा, सम्पदा अधिकारी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला को हरियाणा डेरी विकास सहकारी प्रसंघ लि० पंचकूला का सीएओ लगाया गया है, जबकि सतीश कुमार सिंगला, सीएओ, हरियाणा डेरी विकास सहकारी प्रसंघ लि०, पंचकूला को सचिव, हैफेड, पंचकूला लगाया गया है।दलबीर सिंह, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज, गुरूग्राम को उप मण्डल अधिकारी (नागरिक), महम लगाया गया है। इसके साथ ही, उन्हें मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, रोहतक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
चिनार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, गुरूग्राम को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा श्री माता शीतला देवी पूजा स्थल बोर्ड, गुरूग्राम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement