Training of stockmen in Bikaner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीकानेर में पशुपालकों को प्रशिक्षण

khaskhabar.com: बुधवार, 17 अगस्त 2016 7:03 PM (IST)
बीकानेर में पशुपालकों को प्रशिक्षण
बीकानेर। उन्नत पशु पोषण और हरे चारे के उत्पादन पर 30 पशुपालकों का प्रशिक्षण बुधवार को राजुवास के पशुधन चारा संसाधन प्रबंधन एवं तकनीक केन्द्र में सम्पन्न हो गया। वेटरनरी विश्वविद्यालय और उपनिदेशक कृषि व परियोजना निदेशक आत्मा के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 16 और 17 अगस्त, 2016 को किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि वेटरनरी कॉलेज के अनुसंधान निदेशक प्रो. राकेश राव ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए।वेटरनरी विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशक और प्रशिक्षण समन्वयक प्रो. आर.के. धूड़िया ने बताया कि वेटरनरी विश्वविद्यालय द्वारा आत्मा परियोजना के तहत जिले में अब तक 120 पशुपालकों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये गए हैं। उन्होंने कहा कि पशुधन नस्ल सुधार, पोषण, प्रबंधन और पशु स्वास्थ्य जैसे विषयों पर वैज्ञानिक-विशेषज्ञों द्वारा पशुपालकों को प्रशिक्षित किया गया है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement