Training of e-gram in-charges completed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ई-ग्राम प्रभारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

khaskhabar.com: बुधवार, 26 जून 2024 7:30 PM (IST)
ई-ग्राम प्रभारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न
धौलपुर। राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्य मंत्री ई-ग्राम परियोजना के तहत वित्त वर्ष 2024-25 का उपखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण राजाखेड़ा पंचायत समिति सभागार में सांख्यिकी विभाग द्वारा आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सहायक निदेशक सांख्यिकी विभाग धौलपुर मुकेश कुमार द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में ई जी 1 प्रपत्र वार्षिक में सभी 12 विभागों की सूचना सभी राजस्व ई-ग्राम प्रभारियों को सही सूचना भरकर ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालय में 31 जुलाई तक जमा करवाने के लिए निर्देशित किया। प्रशिक्षण में स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज, राजस्व, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग सहित सभी ई-ग्राम प्रभारियों ने भाग लिया। उक्त ई-ग्राम परियोजना के इस वर्ष के प्रशिक्षण दिनांक 24 से 28 जून 2024 तक सभी ब्लॉक में आयोजित किए जा रहे है। बसेड़ी और सैंपऊ ब्लॉक में 27 जून को और सरमथुरा ब्लॉक में 28 जून को प्रशिक्षण आयोजित किया जायेगा। राजाखेड़ा पंचायत समिति की ट्रेनिंग में विकास अधिकारी रामदीन गुर्जर सहित सभी नव नियुक्त ई-ग्राम प्रभारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement