Training given in relation to Indian Livestock Census 2024-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारतीय पशुधन गणना 2024 के संबंध में दिया प्रशिक्षण

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 अगस्त 2024 7:26 PM (IST)
भारतीय पशुधन गणना 2024 के संबंध में दिया प्रशिक्षण
उदयपुर। भारत सरकार के पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग द्वारा 21 वीं अखिल भारतीय पशुधन गणना 2024 आयोजित की जा रही है, यह 1 सितम्बर से 31 दिसंबर 2024 तक की जाएगी। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ.शरद अरोडा ने बताया कि इस संबंध में उदयपुर जिले में 253 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण मंगलवार को राजकीय पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान में शुरू हुआ जो 29 तक चलेगा। मंगलवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में 85 सुपरवाईजर व प्रगणक ने भाग लिया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ सूर्यप्रकाश त्रिवेदी ने प्रगणकों एवं सुपरवाईजर को समयबद्ध एवं सही तथ्य एकत्रित करने की बात कही। संयुक्त निदेशक डॉ.शरद अरोडा ने भी पशुगणना के संबंध में उपयोगी जानकारी दी। जिला नोडल अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर डॉ.राजकिशोर बंसल ने पशुपालकों से इन प्रगणकों को पशुधन एवं अन्य जानकारियां पूर्ण रूप से उपलब्ध कराने का आह्वान किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement