Train not cleared by the person yet-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रेन से कटे व्यक्ति की अभी तक नहीं हो सकी शिनाख्त

khaskhabar.com: बुधवार, 17 मई 2017 11:25 AM (IST)
ट्रेन से कटे व्यक्ति की अभी तक नहीं हो सकी शिनाख्त
बीकानेर। नोखा क्षेत्र में गत 14 मई को नागौर रोड पर साई मंदिर के पास ट्रेन से कटकर मरे एक व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इससे यह पता नहीं चल सका कि यह शख्स कौन है और कहां से आया व कहां जा रहा था। गेंगमेन की सूचना पर नोखा थाने के पुलिस उपनिरीक्षक जसबीर कुमार ने शव बरामद कर राजकीय चिकित्सालय में रखवाया था और जांच शुरू की थी। उसकी गर्दन कटी है। शरीर पर कुर्ता-पाजामा पहने व गेंहुए रंग वाले व्यक्ति के बारे में आल एसएचओ संदेश भेजा गया है, लेकिन अभी उसकी पहचान नहीं हुई है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement