train exploison in bulgaria-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बुल्गारिया में मालगाड़ी में विस्फोट, 5 मरे 27 घायल

khaskhabar.com: रविवार, 11 दिसम्बर 2016 08:03 AM (IST)
बुल्गारिया में मालगाड़ी में विस्फोट, 5 मरे 27 घायल
नई दिल्ली। बुल्गारिया के हित्रिनो गांव से होकर गुजरते समय विस्फोट के बाद एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने से शनिवार को कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और अन्य 27 लोग घायल हो गए। गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एफे न्यूज ने कहा कि स्थानीय समय करीब 5.45 बजे सुबह दुर्घटना तब हुई जब 26 टैकरों वाली मालगाड़ी एक गांव से होकर गुजरते समय पटरी से उतर गई। मालगाड़ी के तीन टैंकरों में प्रोपेन ब्यूटेन, 20 में प्रपीलीन भरे हुए थे। देश के अग्निशमन विभाग के प्रमुख निकोले निकोलोव ने कहा कि प्रोपेन ब्यूटेन वाले एक टैंकर में भयानक विस्फोट हुआ, जिससे आसपास के कई मकान जल गए। उन्होंने बताया कि करीब 12 लोगों को मलवे से निकाला गया और 900 लागों की आबादी वाले शहर को खाली कराया जा रहा है। नोटबंदी को ऐसे रखा गया था सीक्रेट

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement