हाथरस। हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पिछले साल एक बड़ा हादसा टालने वाले उप स्टेशन अधीक्षक को रेल मंत्री ने सिल्वर मेंडल, प्रशस्ति पत्र व 10 हजार की धन राशि देकर सम्मानित किया है।
हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर तैनात उप स्टेशन अधीक्षक जगदीश सिंह यादव ने 7 दिसम्बर को उस समय एक बड़ा हादसा टाला था। महानंदा ट्रेन अलीगढ जाने के लिए हाथरस जंक्शन पर खड़ी थी। तभी पीछे से आ रही विक्रमशिला ट्रेन के चालक ने सिग्नल ओवर शूट कर दिया था। तब जगदीश सिंह यादव ने लाइन डाइवर्ट कर बड़ा हादसा टाला था। यदि ऐसा नहीं होता तो स्टेशन पर दोनों ट्रेन टकरा जाती। रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में रेल मंत्री ने उन्हें सम्मानित किया।