Advertisement
श्योपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर से टकराई कार, बैंक मैनेजर समेत दो की मौत

इस भीषण हादसे में राहुल शर्मा और यश गर्ग (30) निवासी श्योपुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कार में सवार सुग्रीव सुमन (35) निवासी जाटखेड़ा, सुरेंद्र जांगिड़ (31) निवासी लहचौड़ा और सुमित सिंह कुशवाहा निवासी ग्वालियर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही सामरसा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सामरसा चौकी प्रभारी बिहारी सिंह सोलंकी ने बताया कि शुक्रवार देर रात सामरसा-दांतरदा हाईवे पर सड़क किनारे खड़े धान से भरे ट्रेलर में पीछे से कार टकरा गई थी। हादसे में दो युवकों की मौत हुई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है, हादसे के मुख्य कारण का भी पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही घायल युवकों से भी पूछताछ की जाएगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


