Advertisement
गोवा पुलिस ने 2018 में राज्य की आधी आबादी पर लगाया जुर्माना

गोवा में पर्यटकों की संख्या में गिरावट के लिए यातायात पुलिस द्वारा पर्यटकों के कथित उत्पीड़न को जिम्मेदार ठहराने के यात्रा और पर्यटन उद्योग के दावे को बेतुका करार देते हुए चंद्र ने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के बीच कोई अंतर नहीं करता है।
उन्होंने मीडिया से कहा, "ऐसा कुछ भी नहीं है, जो कहता हो कि विदेशियों को भारत में मोटर वाहन अधिनियम से छूट दी जा रही है। क्या पर्यटन विभाग द्वारा बनाए गए कानून में कहीं भी कहा गया है कि उन्हें छूट दी जाएगी? इसलिए ऐसा कुछ भी नहीं है। सभी को यातायात नियमों का पालन करना है।"
उन्होंने कहा, "और, अगर एक यातायात अधिकारी यातायात का उल्लंघन करने वाले को दंडित करता है तो फर्क नहीं पड़ता कि वे विदेशी है या वह पर्यटक है या फिर गोवा वासी है। इसलिए उत्पीड़न का कोई सवाल ही नहीं है।"
चंद्र ने कहा, "लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। बस यही बात है। उन्हें कोई परेशान नहीं करेगा।" उन्होंने कहा कि अगर परेशान करने की कोई विशेष शिकायत आती है तो पुलिस उसकी जांच करेगी।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


