व्यापारी पुत्र शुभम माहेश्वरी का सुराग नहीं
khaskhabar.com: रविवार, 26 फ़रवरी 2017 8:41 PM (IST)

हाथरस। 18 फरवरी को दिल्ली से अपने घर हाथरस आते समय रास्ते से गायब हुए छात्र शुभम माहेश्वरी का अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं लग सका है, यहां तक कि पुलिस पहली नजर में इसको अपहरण का केस मानकर चल रही थी, लेकिन किसी भी प्रकार की कोई फिरौती न मांगने के कारण पुलिस अब अंधेरे में हाथ पैर फेंक रही है।
हाथरस के ईंट-भट्टा व्यापारी अम्बरीश माहेश्वरी का 23 वर्षीय पुत्र शुभम माहेश्वरी दिल्ली रहकर सीए की पढाई कर रहा था। शुभम 18 फरवरी की सुबह दिल्ली से अपने घर हाथरस आने के लिए रोडवेज बस से निकला था, लेकिन शाम गुजर जाने के बाद भी वह अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने शुभम की खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन मोबाइल फोन बंद होने के कारण संपर्क नहीं हो सका।
मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि वह जेवर तक आया था, लेकिन वहां से गायब हो गया। इस वजह शुभम के गायब होने की रिपोर्ट जेवर थाने में दर्ज की गयी और कार्यवाही को आगे बढा दिया गया। पुलिस की जांच में यह सामने आया कि शुभम लखनऊ की बस में बैठा था और लखनऊ पहुंचा है। पुलिस की जांच में लखनऊ का नाम सामने के बाद परिजनों ने यहां पहुंचकर भी तलाश की , लेकिन वहां भी कुछ हाथ नहीं लग सका । फिलहाल पुलिस और परिजनों के हाथ खाली है।
[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]
[ यूपी चुनाव: विरोधियों की घेराबंदी में फंसे वजीर, पढें खास रिपोर्ट]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]