अवैध वसूली के विरोध में व्यापारियों ने बंद की दुकानें
khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 मार्च 2017 4:49 PM (IST)
करौली। जिला मुख्यालय पर व्यापारी संघ ने शुक्रवार को दुकानें बंद कर नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी की और जिला कलेक्टर मनोज कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपकर सफाई व्यवस्था के नाम पर हो रही अवैध वसूली को रोकने की मांग की। व्यापारी ओम प्रकाश बताया कि नगर परिषद के कर्मचारी आए दिन सफाई व्यवस्था के नाम पर 200, 300 रुपए मांगते हैं, जबकि उनकी दुकानों पर इतनी तो बिक्री भी नहीं होती है।