tractor-car collision one killed, one injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रैक्टर-कार की टक्कर में एक की मौत, एक घायल

khaskhabar.com: बुधवार, 11 जनवरी 2017 5:04 PM (IST)
ट्रैक्टर-कार की टक्कर में एक की मौत, एक घायल
चित्तौडग़ढ़। शहर के निम्बाहेड़ा मार्ग स्थित एक शोरूम के बाहर मंगलवार देर रात एक ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत में कार चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सदर थाना प्रभारी शिवलाल मीणा के अनुसार मंगलवार रात करीब 11 बजे निम्बाहेड़ा मार्ग से शहर की तरफ आ रही एक कार आगे चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार के आगे चल रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस कारण कार उससे टकरा गई। दुर्घटना में कार चालक मदन (35) पुत्र किशोर गुर्जर निवासी गुवारड़ी थाना मंगरोप जिला भीलवाड़ा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका परिचित भैरूंलाल पुत्र मिट्ठूलाल निवासी रघुनाथपुरा थाना कारोई जिला भीलवाड़ा गंभीर घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव एवं घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया। बुधवार सुबह परिजनों के आने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मदन और भैरूंलाल मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में आइसक्रीम बेचने का व्यवसाय करते थे।
आगे तस्वीरों में देखें...

[@ अजब गजबः 200 ग्राम का गेहूं का दाना]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement