Torrential rain in the mandi, Life in trable -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मंडी में मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

khaskhabar.com: सोमवार, 24 जुलाई 2017 3:06 PM (IST)
मंडी में मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त
मंडी। शनिवार रात से लेकर रविवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से तहस नहस कर दिया है। व्यास नदी व सुकेती खड्ड समेत तमाम नदी नाले उफान पर हैं। जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में इस बारिश के कारण आई मलबे ने चार दर्जन से अधिक सडक़ों पर आवाजाही रोक दी है। मूसलाधार बारिश से मंडी कुल्लू वाया कटौला मार्ग कटौला के पास नागनाला में अस्थाई पुलिया के बह जाने से रात से ही बंद हो गया तथा रविवार को भी बंद रहा। पूरा दिन इसे बहाल करने के प्रयास जारी रहे मगर खुल नहीं सका। इस मार्ग पर हजारों वाहन फंसे हुए हैं तथा लोगों को आवागमन की दिक्कत आ गई है। नेशनल हाइवे 154 उरला के भलाना मोड़ के पास सुबह एक चीड़ का पेड़ गिरने से नेशनल हाइवे चार घंटे बंद रहा। जिस कारण वहां से गुजरने वाले राहगिरों और पर्यटकों को परेशानी से गुजरना पड़ा। नेशनल हाइवे सुबह चार बजे से आठ बजे तक बंद रहा। पधर जोगिंद्रनगर वाया नोहली राज्य मार्ग जगह जगह भूस्खलन होने से बंद रहा। नोहली, गलमाठा से दमेला तक जगह जगह चटटानें गिरने से लोगों को पैदल ही पधर पहुंचना पड़ा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement