Tonk Inspection : Inmates Problems Understood-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टोंक का निरीक्षण कर जानी बंदियों की समस्याएं

khaskhabar.com: बुधवार, 08 अक्टूबर 2025 6:06 PM (IST)
टोंक का निरीक्षण कर जानी बंदियों की समस्याएं
टोंक। दिनेश कुमार जलुथरिया, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टोंक द्वारा जिला कारागृह, टोंक का साप्ताहिक निरीक्षण कर सम्पूर्ण व्यवस्था का जायजा लिया गया। न्यायाधीश ने जिला कारागृह, टोंक में कारागार की व्यवस्थाओं संबंधी जानकारीयाँ ली गईं। न्यायाधीश द्वारा कारागार में स्थित विधिक सेवा क्लिनिक का अवलोकन किया गया। जेल परिसर साफ-सुथरा पाया गया। जिला कारागृह में निरीक्षण के दौरान जेल में भोजन की गुणवता की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान बंदियों को कारागृह में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं व बंदियों से उनके मुकदमों की स्थिति एवं अधिवक्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं अधिवक्ता न कर पाने की स्थिति में नि:शुल्क विधिक सहायता के तहत प्राधिकरण द्वारा अधिवक्ता उपलब्ध करवाने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कुल पुरूष बंदी संख्या 440 एवं 03 महिला बंदी उपस्थित पाए गए। दौराने निरीक्षण जेलर राजेश मीणा, सब जेलर राजेश कुमार, एसिसटेंट लीगल एड डिफेंस कॉउंसिल अधिवक्ता पंकज कुमावत एवं पीएलवी मदन व डीएसलएसए, टोंक कार्मिक उपस्थित रहें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement