Advertisement
हाऊसिंग बोडऱ् कॉलोनी वेलफेयर सोसायटी द्वारा गोपाष्टमी मनाई

टोंक। अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा टोंक प्रदेश के तत्वांवधान में नगरफोर्ट में स्थित मिनी पुष्कर मांडकला में आवला नवमी के अवसर पर दीपावली स्नेह मिलन, सामूहिक स्नान, मांडकला घाट में दिए गए सहयोग, संघर्षकर्ताओं का सम्मान एवं महाप्रसादी का आयोजन का आयोजन 31 अक्टूबर शुक्रवार को प्रात: 11.30 बजे किया जायेगा। माता-बहनों के आंवला नवमी व कार्तिक स्नान, दीप दान, व्रत उपवास की व्यवस्था की गई है। टोंक प्रदेशाध्यक्ष बलदेव विजयवर्गीय पीपलू, कार्यक्रम संयोजक सुरेश विजयवर्गीय बिणजारी एवं सह-संयोजक कमलेश विजयवर्गीय लवादर ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी होगें। अध्यक्षता देवली-उनियारा राजेन्द्र गुर्जर करेगें। वही विशिष्ठ अतिथि महासभा अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर कोटा महेश विजयवर्गीय एवं नव-नर्वाचित अध्यक्ष नवयुवक मंडल कोटा सीताराम विजयवर्गीय पावलिया होगें। गौरतलब है कि जिले के नगरफोर्ट स्थित मांडकला सरोवर नगर किला के पास है तथा इसे मिनी पुष्कर कहा जाता है। यह एक पुरातात्विक स्थल है, जहाँ प्राचीन खेड़ा सभ्यता के अवशेष मिले हैं तथा इसके किनारे कई प्राचीन मंदिर हैं। यह स्थान मांडव ऋषि की तपस्या स्थली माना जाता है। मान्यता है कि मांडव ऋषि ने यहां तपस्या की थी तथा उन्होंने श्राप दिया था कि यहां मेंढक नहीं होंगे, इसलिए यहाँ मेंढक नहीं पाए जाते हैं। यहाँ मुच केंद्रेश्वर महादेव एवं कई अन्य प्राचीन मंदिर है तथा कार्तिक पूर्णिमा पर यहाँ एक बड़ा मेला एवं कार्तिक स्नान लगता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टोंक
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


