toll tax again on private vehicles-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए निजी वाहनों से सरकार वसूलेगी फिर टोल टैक्स

khaskhabar.com: बुधवार, 30 अक्टूबर 2019 6:35 PM (IST)
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए निजी वाहनों से सरकार वसूलेगी फिर टोल टैक्स
जयपुर । गहलोत सरकार अब स्टेट हाईवे पर निजी वाहनों से टोल वसूलने की तैयारी कर रही है। इसके लिए राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक लोकेश कुमार ने बताया कि विभाग की तरफ से फाइल कैबिनेट सर्कुलेशन के लिए सीएमओ जा चुकी है। आपको बता दे कि पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार ने स्टेट हाईवे पर निजी वाहनों का टोल माफ किया था। इससे प्रदेश सरकार को सालाना 300 करोड़ रुपये के राजस्व की हानि हुई थी। लेकिन अब गहलोत सरकार ने आर्थिक तंगी से उबरने के लिए इस बात पर कवायद की थी किस तरह आर्थिक तंगी को दूर किया जाए और राजस्व जुटाया था। इसके लिए पहले गहलोत सरकार ने पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार ने जो पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाया था, उसे दोबारा से बढ़ा दिया। इसके बाद आबकारी टैक्स बढ़ा दिया। अब गहलोत सरकार ने पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार का फैसला पलटते हुए निजी वाहनों पर टोल दोबारा से लगाने की तैयारी कर ली है।
आपको बता दे कि प्रदेश की 52 सड़कों पर स्टेट हाईवे के टोल टैक्स है, जहां से अब दोबारा से निजी वाहनों से टोल टैक्स वसूला जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement