Toll from Nigeria Lassa fever outbreak rises to 30-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नाइजीरिया में लासा बुखार से 30 की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 05 फ़रवरी 2018 09:20 AM (IST)
नाइजीरिया में लासा बुखार से 30 की मौत
लागोस। नाइजीरिया में जनवरी 2018 तक लासा बुखार के प्रकोप से मरने वालों का आंकड़ा बढक़र 30 हो गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गर्वनर ओलुवारोतिमी अकेरीदोलू ने कहा कि प्रयोगशाला परीक्षणों में दक्षिण-पश्चिम ओंडो राज्य में लासा बुखार के 36 नए मामलों की पुष्टि हुई है जिसमें शनिवार की रात तक राज्य में नौ लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले सप्ताह नाइजीरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल चिक्वे इहेकवेजू के महानिदेशक ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लासा बुखार से नाइजीरिया में कुल 21 लोगों की मौत हुई है। गर्वनर ने कहा कि रोग के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने राज्य और स्थानीय स्तर पर आपात तैयारी की है। यह एक वायरल संक्रमण है, जिससे लोग सालभर जूझते हैं लेकिन शुष्क मौसम के दौरान अधिक मामले सामने आते हैं। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement