To resist tampering minor brutally beaten -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छेड़छाड़ का विरोध करना नाबालिग को पड़ा भारी

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 नवम्बर 2016 12:04 PM (IST)
छेड़छाड़ का विरोध करना नाबालिग को पड़ा भारी
कानपुर। थाना बर्रा के जनता नगर इलाके में छेड़छाड़ का विरोध करने पर नशेबाज ने लड़की को बेरहमी से पीट दिया। पुलिस ने घायल नाबालिग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा तहरीर लेकर कार्रवाई शुरु कर दी। जनता नगर के संजय नगर इलाके में रहने वाला जितेन्द्र सैनी ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करता है। उनके परिवार में पत्नी मोनी चार बच्चे है। आरोप है कि पड़ोसी अनिल उर्फ छुटके शराब का लती है, अक्सर शराब पीकर आने के बाद बड़ी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। गुरुवार की सुबह भी पड़ोसी नशे की हालत में आया और बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। छेड़छाड़ का विरोध करने पर नशेबाज ने नाबलिग को बेरहमी से पीट दिया। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थानेदार तुलसीराम पाण्डेय का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया
यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement