बठिंडा। अग्रवाल सभा पंजाब की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के मौके पर जीत पैलेस में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर अग्रवाल सभा पंजाब के अध्यक्ष और भठिंडा से विधायक सरूप सिंगला, सीनियर उपाध्यक्ष सुभाष मित्तल, उपाध्यक्ष देसराज जिंदल, महासचिव पवन सिंगला, कोषाध्यक्ष गुरदास गर्ग सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस मौके पर सरूप सिंगला ने समाज से सामाजिक बुराईयों को खत्म करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एकता से ही सबकुछ हासिल किया जा सकता है। साथ ही समाज के पदाधिकारियों ने आने वाले विधानसभा चुनावों में समुदाय को अधिक से अधिक सीटें देने की मांग भी की।