Time limit should be fixed for resolving complaints- District Collector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

परिवादों के हल करने की समयावधि तय की जाए-जिला कलक्टर

khaskhabar.com: गुरुवार, 07 अगस्त 2025 6:04 PM (IST)
परिवादों के हल करने की समयावधि तय की जाए-जिला कलक्टर
धौलपुर। त्रि-स्तरीय जनसुनवाई एवं परिवेदनाओं के निस्तारण के संबंध में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने गुरुवार को उपखंड सैपऊ की ग्राम पंचायत बसई नवाब में जनसुनवाई की, जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण जनसुनवाई के दौरान जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं पर संज्ञान लिया। जनसुनवाई में परिवादी सरोज द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत द्वितीय किस्त दिलवाए जाने का परिवाद प्रस्तुत किया। जिस पर जिला कलक्टर ने विकास अधिकारी को शीघ्र निस्तारण के निर्देश प्रदान करें। परिवादी प्यारेलाल द्वारा बैंक में ऋण की राशि जमा करने पर नो ड्यूज सर्टिफिकेट दिलवाए जाने हेतु परिवाद प्रस्तुत करने पर उन्होंने अग्रणी बैंक प्रबंधक को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने गांव में विद्यालय के खेल मैदान को साफ-सफाई कर विद्यार्थियों की क्रीड़ा गतिविधियों हेतु उपयोग में लेने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे और ग्रामीणों की शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करने की प्रतिबद्धता जताई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी परिवादों का शीघ्र निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि परिवादियों के परिवाद हल करने की समयावधि तय की जाए। साथ ही तय समयावधि में परिवाद का निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग धीरेन्द्र सिंह, उपखण्ड अधिकारी सैपऊ कर्मवीर सिंह सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement