चित्तौडग़ढ़ । जिला मुख्यालय पर बुधवार को ग्रामीण एवं शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने वर्तमान सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर आमजन की समस्याओं के समाधान की मांग की हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मांगी लाल धाकड़ ने कहा प्रदेश में जब से भाजपा सरकार बनी हैं तब से बिजली के दामों में हमेशा बढ़ोतरी हुई हैं। नीचे से लेकर ऊपर तक जनता ने कड़ी से कड़ी जोड़ दी लेकिन इस सरकार ने तीन साल में आम जनता के लिए कोई कार्य नहीं किया।
पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला करते हुए कहा कि तीन साल में वर्तमान सरकार से आमजन परेशान हो चूका हैं। किसानों को अतिवृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा भी नही मिल पा रहा हैं। बिजली की अघोषित कटौती से आमजन के साथ साथ किसान वर्ग भी परेशान हैं। जाड़ावत ने कहा कि एक भाई के बिजली कनेक्शन से दूसरा भाई कनेक्शन लेकर बिजली का उपयोग कर रहा हैं तो उस पर बिजली विभाग चोरी के मुकदमें दर्ज करवा रहे हैं। ग्रामीण एवं शहर कांग्रेस कमेटी के बेनर तले मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर आमजन को रही परेशानियों का निराकरण की मांग की हैं। आमजन की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर कांग्रेस ने आंदोलन की चेतावनी दी हैं। इस अवसर पर ग्रामीण और शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी एवं कांग्रेसजन उपस्थित थे।