Three-year-old kid dies of electrocution in MP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

करंट लगने से आलिया की मौत

khaskhabar.com:
करंट लगने से आलिया की मौत
इंदौर। एमपी के इंदौर जिले में करंट लगने से तीन साल की मासूम की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मासूम सोमवार शाम को घर में खेल रही थी। तभी कूलर के तार को उसने छू लिया। करंट लगने से बच्ची की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा धार रोड पर स्थित डेयरी कॉलोनी में हुआ। तीन साल की आलिया रोजाना की तरह घर पर खेल रही थी। इस दौरान वह कूलर के पास पहुंच गई। परिवार के किसी सदस्य ने इस ओर ध्यान नहीं दिया कि कूलर का तार खुला हुआ है। खुले तारों को पकड़ते ही आलिया करंट की चपेट में आ गईं। चीख सुनकर पहुंचे परिजन तुरंत आलिया को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद चंदन नगर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए पोस्टमार्टम के लिए शव को अपने कब्जे में ले लिया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement