भिवानी। हरियाणा में इस वर्ष पुलिस हाऊसिंग काॅर्पोरेशन की ओर से 550 करोड़ रुपए खर्च कर तीन हजार मकानों का निर्माण करवाया जाएगा। ताकि पुलिसकर्मियों के परिवारों के रहने के लिए उचित निवास स्थान उपलब्ध हो सके। पुलिस हाऊसिंग काॅर्पोरेशन के डीजीपी बी.एस. संधु ने भिवानी में नवनिर्मित पुलिस एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक के उद्घाटन अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए ये जानकारी दी। एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लाॅक का निर्माण 21 हजार स्क्वेयर फीट में 3 करोड़ 10 लाख की लागत से किया गया है। जिसके बाद अब इसमें 30 लाख रुपए और खर्च किए जाने हैं। अब इसके तैयार होने से भिवानी पुलिस लाईन के जर्जर भवन के ऑॅफिस को यहां शिफ्ट किया जा सकेगा और भिवानी पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार भी होगा। बी.एस. संधु ने कहा कि हरियाणा पुलिस इसी वित्तीय वर्ष में पुलिसकर्मियों के लिए तीन हजार नए मकान बनाकर देगी। जिन पर 550 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 50 नए थानों के नए भवनों का निर्माण भी पुलिस हाऊसिंग काॅर्पोरेशन की ओर से किया जाना है। डीजीपी ने माना कि हरियाणा में पुलिसकर्मियों की कमी है। लेकिन उन्होंने कहा कि इसे पूरा करने के लिए फिलहाल पांच हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है।