Three smugglers arrested with China-made weapons-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चीन निर्मित हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

khaskhabar.com: शनिवार, 29 अप्रैल 2017 4:10 PM (IST)
चीन निर्मित हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ जारी
बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की पुलिस ने चार विदेशी पिस्तौलों के साथ तीन हथियार तस्कारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने शनिवार को कहा, "तिंदवारी पुलिस ने गश्त के दौरान, तेरहीमाफी गांव के मोड़ से अतर्रा थाना निवासी रामबाबू कुशवाहा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चीन निर्मित 32 बोर की पिस्तौल बरामद की है।" उन्होंने कहा, "उसकी निशानदेही पर बांदा शहर के स्वराज कॉलोनी निवासी अनुज कुमार के घर छापा मार कर चीन निर्मित एक पिस्तौल बरामद की और दोनों के बताने पर महोबा जिला मुख्यालय के भटपुरा मुहाल से तस्कर सईद खां को गिरफ्तार कर उसके पास से दो विदेशी पिस्तौल बरामद की है।"

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement