Three robbers boarded the police handle-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस के हत्थे चढ़े तीन लुटेरे

khaskhabar.com: सोमवार, 09 जनवरी 2017 7:04 PM (IST)
पुलिस के हत्थे चढ़े तीन लुटेरे
धौलपुर। सरमथुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लुटेरे अंधेरे का फायदा उठाकर हाईवे पर लूट की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से लूट की अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लुटेरे अंधेरे का फायदा उठाकर हाईवे पर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों को पचगांव के जंगलों से गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए लुटेरों में रामलखन, अशोक और पिंटू शामिल है। जिन्होंने चार जनवरी को हाईवे पर बाईक से जा रहे पीड़ित गणेश सिंह जादौन को रोककर हथियारों की दम पर रुपए, मोबाईल और मोटरसाइकिल छीन कर ले गए थे। फिलहाल पुलिस लुटेरों से पूछताछ में जुटी है। जिसके बाद कई वारदातों का खुलासा हो सकता है। करने में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने संभावना जताई है कि पकडे गए लुटेरो से कई लूट की वारदातो के राजफाश हो सकते है.

[@ शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement