Three robbers arrested, recovered 14 lakh rupees and arms -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीन लुटेरे गिरफ्तार, 14 लाख रुपए और हथियार बरामद

khaskhabar.com: बुधवार, 02 नवम्बर 2016 7:54 PM (IST)
तीन लुटेरे गिरफ्तार, 14 लाख रुपए और हथियार बरामद
अमृतसर। पुलिस ने हथियारों के बल पर लूट करने वाले 3 आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से लगभग 14 लाख रुपए, एक पिस्तौल 15 बोर, एक पिस्तौल 32 बोर, चार जिंदा कारतूस और धारदार हथियार बरामद किए हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी राह चलते राहगीरो से पिस्तौल दिखा कर लूट लेते थे। पिछले दिनों आरोपियों ने आर्यन होंडा के मालिक से 25 लाख रुपए लूटे थे। आरोपियों के तीन साथी अभी फरार हैं, लकिन उन आरोपियों के लिए भी छापेमारी की जा रही है। इन आरोपियों को एक गुप्त सूचना पर नाकेबंदी के दौरान पकड़ा गया है। आरोपियों की पहचान मोहित, कमलबीर और ललित के रूप में हुई है। पुलिस की पकड़ में आए ये आरोपी अमृतसर आए राहगीरों को लूटते थे। इसके लिए वे हथियारों का इस्तेमाल करते थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने अमृतसर शहर में 14 लूट की वारदात करना स्वीकार किया है। उन्होंने कैंट थाने के पास से पिस्तौल छीनी थी। एक जगह से 6 लाख और एक जगह से 4 लाख रुपए लूटे थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के 3 साथियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
आगे तस्वीरों में देखें...

यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार
यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement