Three people including two students going to give NEET died tragically in a collision with a dumper in Jaipur, driver absconding-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में डंपर की टक्कर से NEET देने जा रहीं दो छात्राओं समेत तीन की दर्दनाक मौत, चालक फरार

khaskhabar.com: रविवार, 04 मई 2025 12:48 PM (IST)
जयपुर में डंपर की टक्कर से NEET देने जा रहीं दो छात्राओं समेत तीन की दर्दनाक मौत, चालक फरार
जयपुर। राजधानी जयपुर के बस्सी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो छात्राओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दोनों छात्राएं नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) देने के लिए घर से निकली थीं। हादसा सुबह करीब 8:45 बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक छात्राएं प्रिया शर्मा (22) और खुशी शर्मा (21) दीपुरा गांव, बस्सी की रहने वाली थीं। दोनों NEET परीक्षा देने के लिए निकली थीं और रास्ते में उन्हें रानियां वास (दौसा) निवासी अशोक कुमार बैरवा मिला, जो बाइक पर था। दोनों छात्राओं ने अशोक से बस्सी तक लिफ्ट ली थी। बस्सी ओवरब्रिज के पास एक डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को जब्त किया। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को बस्सी सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। मृतकों की पहचान उनके मोबाइल और दस्तावेजों के आधार पर की गई।
एएसआई तोताराम ने बताया कि अशोक कुमार मजदूरी के लिए निकला था। उसके बैग से हथौड़ी और खुरपी मिली है। वह बस्सी में किराए के कमरे में अपने रिश्तेदारों के साथ रहता था।
इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। दोनों छात्राएं डॉक्टर बनने का सपना लेकर परीक्षा देने जा रही थीं, लेकिन सड़क हादसे ने उनके सपनों के साथ उनका जीवन भी छीन लिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement