Three of the 5 petrol pump found in the probe Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जांच में 5 में से 3 पेट्रोलपंप मिले पूरी तरह सही

khaskhabar.com: बुधवार, 17 मई 2017 9:26 PM (IST)
जांच में 5 में से 3 पेट्रोलपंप मिले पूरी तरह सही
सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी दलीप कपूर और तहसीलदार राकेश कुमार ने बताया कि इस चैकिंग अभियान के दौरान अभी तक कैथल स्थित पांच पेट्रोल पंपों की गहन चैकिंग की गई, जिसमें ढांड रोड स्तिथ खुरानिया फिलिंग स्टेशन , कोयल पर्यटन केंद्र के पैट्रोल पंप तथा बनारसी दास एंड सन्स पेट्रोल पंप की सभी मशीनें जांच में पूरी तरह से ठीक पाई गई। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा ताराचंद अवध बिहारी के पेट्रोल पंप की दो मशीनों और एक अन्य फिलिंग स्टेशन की दो मशीनों को जांच के बाद कुछ कमी पाए जाने पर उन्हें फिर से रिस्टेपिंग करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय द्वारा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि जिला के सभी 122 पेट्रोल पंपों की जांच की जाए तथा इस जांच में मशीनों में गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए। विभाग के निर्देशों की अनुपालना में ही उपायुक्त द्वारा विशेष टीम का गठन करके जांच अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें - भगवान शिव को पाने के लिए युवती ने जान दी

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement