Three of the 5 petrol pump found in the probe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जांच में 5 में से 3 पेट्रोलपंप मिले पूरी तरह सही

khaskhabar.com: बुधवार, 17 मई 2017 9:26 PM (IST)
जांच में 5 में से 3 पेट्रोलपंप मिले पूरी तरह सही
कैथल। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल पंपों पर चिप लगाकर डीजल-पेट्रोल की सप्लाई में गड़बड़ी की आशंकाओं के बीच जिले में पेट्रोल पंपों की चैकिंग का विशेष अभियान चलाया गया है। उपायुक्त संजय जून के आदेश पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा जिला के विभिन्न पेट्रोल पंपों की चैकिंग का विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत पेट्रोल पंपों पर स्थापित सभी फिलिंग स्टेशनों की मशीनों की गहन जांच की गई तथा गड़बड़ी पाए जाने वाले पंपों की मशीनों को विभाग द्वारा सील कर दिया गया है। उपायुक्त संजय जून ने इस चैकिंग अभियान के लिए जिला के अधिकारियों की विशेष टीम का गठन किया गया है। इस टीम में कैथल के तहसीलदार राकेश कुमार, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी दलीप कपूर, निरीक्षक मापतोल सुमेश सैनी, पुलिस उप निरीक्षक जितेंद्र ढिल्लो तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सप्लाई इंचार्ज विक्रम दत्त को शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement