सोनीपत। तीन महीने पहले देवडू रोड पर लावारिस हालत में मिले नवजात बच्चे आर्यन को शुक्रवार को नए माता-पिता मिल गए। आर्यन को उत्तर प्रदेश के मुज्जफ्फर नगर के सिसौली गांव निवासी नरेश कुमार व उसकी पत्नी शशी प्रभा ने गोद लिया। बाल ग्राम के स्टाफ और वहां रह रहे बच्चों ने पूरी कानूनी औपचारिकताओं के बाद बच्चे आर्यन को उसके नए माता-पिता को सौंप दिया। बाल ग्राम राई की इंचार्ज अनिता शर्मा ने बताया कि 9 अगस्त 2016 को देवडू रोड पर एक बच्चा लावारिस हालत में मिला था। दो दिन सिविल अस्पताल में रखने के बाद उसे बालग्राम राई में भेज दिया गया था। यहां उसे आर्यन नाम दिया गया। इसके बाद बच्चे की पूरी जानकारी नियमानुसार मीसिंग चाइल्ड वेब पोटर्ल पर अपलोड कर दी गई थी।
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबरयह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर
मुहर