Three interstate human trafficking gang members sentenced to ten years-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अंतर्राज्यीय मानव तस्करी गिरोह के तीन सदस्यों को दस वर्ष की सजा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 7:53 PM (IST)
अंतर्राज्यीय मानव तस्करी गिरोह के तीन सदस्यों को दस वर्ष की सजा
चित्तौडगढ़़। चित्तौडगढ़़ की एक अदालत ने शुक्रवार को दिये निर्णय में नाबालिग बच्चियों को अपह्त कर वैश्यावृत्ति के लिए खरीद फरोख्त करने के तीन आरोपियों को अलग अलग धाराओं में सात वर्ष से लेकर दस वर्ष तक की सजा व जुर्माने से दण्डित किया है। आरोपी दिल्ली से लेकर मध्यप्रदेश तक अपना कारोबार चला रहे थे। अतिरिक्त लोक अभियोजक योगेश दशोरा ने बताया कि 23 जनवरी 2013 को चित्तौडगढ़़ कोतवाली पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर क्षेत्र के ग्राम आछोड़ा स्थित एक मकान पर छापा मारकर दो बालिकाओं को मुक्त करवाया जिन्हें वहां बंधक बनाकर रखा हुआ था। मौके से भागने की कोशिश करते हुए नाथू पिता भगवाना कंजर निवासी आछोड़ा को पकड़ पूछताछ की तो उसने दोनों बच्चियों को मध्यप्रदेश के नीमच जिले के ग्राम बरडिय़ा निवासी संगम पिता शम्भू बांछड़ा से बीस बीस हजार रूपये में खरीदना बताया। पुलिस ने कुछ समय बाद संगम को भी गिरफ्तार किया तो उसने इन बच्चियों को नई दिल्ली के किशनगंज थाना क्षेत्र की नई बस्ती निवासी आसू पिता पवन बंसल से खरीदना बताया लेकिन वो भी ये नहीं बता पाया कि आसू इन बच्चियों को कहां से लाया था। बच्चियों को बाल संरक्षण समिति के सुपुर्द कर दिया गया और दिल्ली पुलिस की सहायता से कुछ समय बाद आसू को भी गिरफ्तार कर यहां लाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वो इन बच्चियों को उसके घर के पास स्थित कच्ची बस्ती से उठा लाया था और उसने संगम को बेच दिया था। मां-बाप का पता चलने पर बच्चियों को उनके सुपुर्द कर दिया गया व तीनों के विरूद्ध मानव तस्करी कर वैश्यावृत्ति के लिए नाबालिग बच्चियों की खरीद फरोख्त की विभिन्न धाराओं में पुलिस ने यहां अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (तृतीय) में आरोप पत्र पेश किया जिस पर सुनवाई करते हुए विद्वान न्यायाधीश अनुपकुमार पाठक ने अलग अलग धाराओं में सात से लेकर दस वर्ष तक की कैद व बीस-बीस हजार के जुर्माने से दण्डित किया है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement