Three-day Lakkhi fair of Maa Mansa Devi begins with pomp and show in Dahmi Hamzapur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दहमी हमजापुर में मां मनसा देवी का तीन दिवसीय लक्खी मेला धूमधाम से शुरू

khaskhabar.com: बुधवार, 09 अक्टूबर 2024 5:22 PM (IST)
दहमी हमजापुर में मां मनसा देवी का तीन दिवसीय लक्खी मेला धूमधाम से शुरू
बहरोड़। दहमी-हमजापुर गॉव में स्थित मां मनसा माता के मंदिर पर तीन दिवसीय लक्खी मेला आयोजित किया जा रहा है। माता के दर्शन करने के लिए अल सुबह से ही भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। माता के दर्शन के लिए राजस्थान के विभिन्न जिलों के अलावा दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश व कोलकाता से बढ़ी संख्या में माता के भक्त पहुंचकर अपनी व परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। मंदिर में नव विवाहित जोड़े गठजोड़े की जात लगा रहे हैं। नवजात शिशुओं के जडूले उतरवाए जा रहे है इसके साथ ही मंदिर में स्थित पीपल के पेड़ पर अपनी मनोकामना के लिए आस्था और मन्नत का धागा बांधा जा रहा है। मंदिर के बाहर परिसर में सुबह से भक्तों के द्वारा भण्डारो का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं। यहां षष्टमी, सप्तमी ओर अष्टमी को तीन दिन मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले में लगी हुई दुकानों पर महिलाए व बच्चे दैनिक उपयोगी सामान की खरीद कर रहे हैं। यहां चटपटे व्यंजनों का स्वाद लेने के साथ बच्चों के लिए आकर्षक खिलौने, आइसक्रीम, गन्ने का ज्यूस, माता के मंदिर का सिंदूर, चूड़ियां-चूड़े, चीनी मिट्टी से बने बर्तन, मिट्टी के बर्तन, कोल्ड ड्रिंक सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों का आनंद ले रहे हैं। मंदिर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरएसी का जाब्ता, पुलिस के जवान और अधिकारी तैनात किए गए हैं। कोतवाली थानाधिकारी महेश तिवाड़ी लगातार मेले को लेकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। दर्जनों सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। माता के भक्तों के द्वारा जगह-जगह भंडारा कार्यक्रम किया जा रहा है। जहां देशी घी से बने भोजन का प्रसाद ग्रहण किया जा रहा है। श्री कृष्ण नवयुवक मंडल अध्यक्ष सतीश यादव के नेतृत्व में टीम मेले में बिजली, पानी, वाहन पार्किंग, मेडिकल सहित विभिन्न तरह की सुविधाएं श्रद्धालुओं के लिए की गई हैं ताकि किसी को परेशानी न हो। माता के भक्तों की सेवा के लिए बड़ी संख्या में नवयुवक मंडल के सदस्य जुटे हुए हैं। इसके साथ ही मंदिर परिसर के पास स्थित श्री राठ सार्वजनिक गौशाला का वार्षिक उत्सव एवं माता मनसा देवी का विशाल मेला 10 अक्टूबर गुरुवार को धूमधाम से भराया जाएगा। इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से आयोजित किए जाएंगे। जिसमें उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध गायक कलाकार नरदेव बेनिवाल, मनोज चौधरी, कंचन यादव, संजय पटेल एण्ड पार्टी अपनी प्रस्तुति देंगे। मेले में इलाके के गौसंरक्षक, भामाशाह, जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement