khaskhabar.com: गुरुवार, 23 मार्च 2017 1:56 PM (IST)
बीकानेर। अणचाबाई अस्पताल में कमलचन्द मनीष कुमार सेठिया परिवार द्वारा तीन कूलर भेंट किए गए। चिकित्सालय प्रभारी डॉ. अबरार पंवार ने बताया कि राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी के सदस्य एंव सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र कोचर की प्रेरणा से यह कूलर भेंट किए गए हैं। पंवार ने कमलचन्द मनीष कुमार सेठिया परिवार व सुरेन्द्र कोचर का आभार व्यक्त किया।