सेना पर अविश्वास करने वालों पर देशद्रोह का दर्ज हो केस- संजय राउत
khaskhabar.com: गुरुवार, 06 अक्टूबर 2016 11:57 AM (IST)
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शिवसेना के
नेता संजय राउत ने केजरीवाल पर सेना को लेकर अविश्वास मामले में और सेना का मनोबल
तोड़ने वाले बयान पर केस दर्ज करने को कहा है। शिवसेना नेता राउत ने कहा की जिन लोगों को सेना पर अविश्वास है और
जो लोग सेना का मनोबल तोड़ रहे हैं उनपर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
जो लोग पाकिस्तान की वकालत करते हैं उन्हें जेल भेज देना चाहिए। वहीँ
राउत ने अखिलेश सरकार के कार्यों को सराहते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी अखिलेश
यादव को काम नहीं करने दे रही है। अखिलेश अच्छा काम कर रहे हैं। संजय राउत ने बताया की यूपी विधानसभा चुनाव में शिवसेना 200 से अधिक सीटों पर
उम्मीदवार उतारेगी.