Think T20 representatives discuss tea with Shivraj-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

थिंक टी-20 के प्रतिनिधियों की शिवराज से चाय पर चर्चा

khaskhabar.com: सोमवार, 16 जनवरी 2023 4:40 PM (IST)
थिंक टी-20 के प्रतिनिधियों की शिवराज से चाय पर चर्चा
भोपाल | मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार से जी-20 के अंतर्गत थिंक टी-20 की बैठक शुरू हुई। इस बैठक से पहले इन प्रतिनिधियों की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चाय पर चर्चा की। मुख्यमंत्री चौहान ने वैचारिक सत्र के समापन के बाद कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में डेलिगेट्स से भेंट एवं बातचीत की। इस अवसर पर समूह छायाचित्र भी लिया गया। नीति आयोग भारत सरकार के उपाध्यक्ष सुमन बेरी, मध्यप्रदेश नीति आयोग के उपाध्यक्ष सचिन चतुर्वेदी और जी-20 देशों से आए डेलीगेट्स उपस्थित थे। डेलीगेट्स ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह की साज-सज्जा और भवन के कलात्मक स्वरूप की सराहना की। ज्ञात हो कि राजधानी में थिंक टी-20 की दो दिवसीय बैठक हो रही है, इस बैठक में देश और दुनिया के तीन सौ से ज्याद प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement