Thieves caught in meerut -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चोर की लोगों ने की धुनाई

khaskhabar.com: बुधवार, 21 जून 2017 3:37 PM (IST)
चोर की लोगों ने की धुनाई
मेरठ के थाना लालकुर्ती क्षेत्र के वेस्टर्न कचहरी रोड़ पर बैक के बाहर से एक मोटर साईकिल चुराते चोर को लोगो ने रंगे हाथ पकड़ लिए। पकडे गए चोर की मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर धुनाई कर डाली। चोर की धुनाई इतनी हो गई की वो मौके पर ही अधमरा हो गया। दरअसल दोपहर 1 बजे के करीब स्टेट बैंक आफ इंडिया में एक व्यक्ति अपनी अपाचे मोटर साइकिल बैक के बाहर खड़ी करके बैंक से कैश निकलवाने गया। इसी बीच दो चोर मौका देखकर मोटरसाइकिल को चोरी करने में लग गए। इसी बीच सड़क के दूसरी तरफ खडे गलुजार मलिक नें वहां पहुंच कर इसका विरोध किया। अपने आपको घिरा देख एक चोर ने गुलजार नाम के इस प्रत्यक्षदर्शी पर पेंचकस से हमला बोल दिया। गुलजार के हला मचाने पर एक चोर को मौके से भागने में फरार हो गए तो वहीं दूसरे चोर को पकड़ कर लोगो ने जमकर धुनाई कर डाली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement