thief took wine from shop in ajmer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुकान से साढ़े 5 लाख की शराब ले उड़े चोर

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 नवम्बर 2016 7:24 PM (IST)
दुकान से साढ़े 5 लाख की शराब ले उड़े चोर
अजमेर। ब्यावर रोड स्थित ऑइल डिपो के पास बनी शराब की दुकान से मंगलवार को चोरों ने लाखों रुपए कीमत की शराब की पेटियां और महंगी बोतलें पार कर लीं। रामगंज थाना क्षेत्र स्थित शराब की दुकान से अज्ञात चोरों ने करीब साढ़े पांच लाख रुपए की अंग्रेजी शराब को पार कर लिया। चोरों ने दुकान से अलग-अलग ब्रांड की महंगी शराब की पेटियों पर हाथ मारा। दुकान मालिक हेम सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले ही दुकान में शराब का माल उतरा था। शायद इसकी सूचना चोरों को थी। सोमवार देर रात चोर विभिन्न ब्रांड की करीब डेढ़ सौ से ज्यादा कार्टन और महंगी शराब को बोतलों को लेकर फरार हो गए। इसके साथ ही गल्ले में रखी हजारों रुपए की नगदी भी ले उड़े। पीडि़त हेम सिंह ने तुरंत चोरी की सूचना रामगंज थाने में दी। रामगंज थाना पुलिस ने बताया कि चोरों ने शटर को सरिए से मोड़ कर शटर को निकल लिया और गाड़ी में शराब भर कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। माघ मेले में युद्ध जैसी तैयारी,पहले कभी ऐसा देखा है क्या, पढ़िए पूरी ख़बर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement