There will be a strong cleaning system in UDA periphery as well-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूडीए पेराफेरी में भी होगी सफाई की पुख्ता व्यवस्था

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 जुलाई 2024 9:47 PM (IST)
यूडीए पेराफेरी में भी होगी सफाई की पुख्ता व्यवस्था
- टेंडर प्रक्रिया कर ली गई पूरी, जल्द जारी होंगे वर्क ऑर्डर उदयपुर। शहर के यूडीए पेराफेरी में निवासरत आमजन को विभिन्न क्षेत्रों में कचरे के ढेर से शीघ्र निजात मिलने वाली है। यूडीए एवं नगर निगम के संयुक्त प्रयासां से यूडीए पेराफेरी के ज़ोन 1 (तितरडी एवं गोकुल विलेज) क्षेत्र में तथा ज़ोन 2 (प्रतापनगर एवं बेडवास क्षेत्र) में घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था शीघ्र शुरू होने जा रही है। इस संबंध में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है तथा शीघ्र वर्क ऑर्डर जारी होंगे। इसके अलावा यूडीए पेराफेरी के ज़ोन 3 एवं 4 के टेंडर भी प्रक्रियाधीन है। इस संबंध में मंगलवार को जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल की अध्यक्षता में नगर निगम एवं यूडीए अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर पोसवाल ने यूडीए पेराफेरी के विभिन्न ज़ोन वार डोर टू डोर कचरा संग्रहण की टेंडर प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए आगामी त्यौहारों के मद्देनजर शहर को चमकाने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए।
उन्होंने 15 अगस्त से पूर्व यूडीए पेरीफेरी के जोन 1 एवं 2 में घर-घर कचरा संग्रहण एवं सड़कों की साफ-सफाई प्रारंभ करने के निर्देश देते हुए कहा कि यूडीए एवं निगम अधिकारी डोर टू डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था की समय-समय पर मॉनिटरिंग करें ताकि साफ-सफाई व्यवस्था सुचारू बनी रहे। इसके अलावा सफाई से जुड़ी फर्म के सभी कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाए।

400 से 500 लोगों को मिलेगा रोजगार

यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि सुनियोजित घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था से यूडीए पेराफेरी जोन 1 के तहत 5 से 6 हजार मकानों के निवासरत आमजन लाभान्वित होंगे वहीं ज़ोन 2 में करीब 10 हजार मकान लाभान्वित होंगे। इसके अलावा जोन 3 एवं 4 के लिए भी 30 अगस्त तक कार्य देश जारी होने की संभावना है। इस व्यवस्था के प्रारंभ होने से करीब 400-500 लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

मरम्मत, रंग रोगन और लाइटिंग के भी निर्देश
जिला कलेक्टर पोसवाल ने विभिन्न स्थानों पर बंद पड़े फव्वारों को दुरुस्त करने, क्षतिग्रस्त सड़कों एवं फुटपाथों की मरम्मत करने, जालियों और डिवाइडरों एवं अन्य सूचक स्थानों पर रंगरोगन करने एवं डिवाइडरों पर पौधारोपण करवाने, साज सज्जा एवं रोशनी की व्यवस्था संबंधित निर्देश प्रदान किए। उन्होंने शहर में यथा संभव स्थानों पर आमजन के लिए पार्क विकसित करने की संभावनाएं तलाश करने की भी आवश्यकता बताई।
बैठक में नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश, यूडीए आयुक्त राहुल जैन सहित निगम एवं यूडीए के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement