Advertisement
हिमाचल में चुनावी शंखनाद कर गए अमित शाह

इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राज्य सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार केन्द्र से मिले पैसे को भी सही तौर पर खर्च नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल हैं। केन्द्र से 300 करोड़ रुपए मिलने के बावजूद विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वद्दी में ड्रग्ग कंट्रोलर कार्यालय खोलने के लिए प्रदेश सरकार जमीन उपलब्ध नहीं करवा पाई है जबकि इसके लिए 10 करोड़ रुपए की राशि मंजूर हुई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रेलवे नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए राज्य को केन्द्र द्वारा ग्रांट दी जा रही है लेकिन वहां पर भी औपचारिकताएं पूरी नहीं की गई हैं। उन्होंने कहा कि एम्स और आईएएम को लेकर भी प्रदेश में आसमजस की स्थिति बनी हुई है।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है वह चाहे केन्द्रीय विश्वविद्यालय का मुद्दा हो या रेलवे विस्तारीकरण का। इस सम्मेलन में सांसद अनुराग ठाकुर, विरेन्द्र कश्यप, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, राज्य भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा, भाजपा प्रवक्ता डा. राजीव विंदल व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी
Advertisement
सोलन
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


