There should be no terrorist incidents in the country: Raja Warring-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देश में नहीं होनी चाहिए आतंकी घटनाएं : राजा वड़िंग

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 अप्रैल 2025 9:59 PM (IST)
देश में नहीं होनी चाहिए आतंकी घटनाएं : राजा वड़िंग
चंडीगढ़। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीएस की बैठक पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि कड़े कदम तो पहले भी उठाए गए, लेकिन इसका क्या नतीजा निकला। गुरुवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान पंजाब कांग्रेस चीफ अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म करने के बाद कहा था कि देश में अमन-चैन है। खासतौर पर जम्मू-कश्मीर के लिए केंद्र सरकार ने दावा किया था कि अब पहले जैसी स्थिति नहीं है। लेकिन, इसका नतीजा क्या निकला। आपने सीसीएस की बैठक में क्या फैसले लिए वह एक तरफ है, लेकिन देश में आतंकी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में 11 साल से पीएम मोदी की सरकार है और सरकार ने कई दावे पहले भी किए। ऐसे में पहलगाम जैसी आतंकी घटना होने से पूरे देश में रोष का माहौल है। जम्मू-कश्मीर के लिए केंद्र सरकार ने दावा किया कि वहा शांति का माहौल है। सरकार पर भरोसा कर पर्यटक वहां पर घूमने के लिए जाने लगे। सरकार को चाहिए था कि वहां पर पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करती। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आतंकियों ने सरेआम हमारे पर्यटकों को मारा और निकल भी गए। जिस वक्त यह घटना हुई सिक्योरिटी फोर्स क्या कर रही थी।
गुरुवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि बैठक में पार्टी की कार्ययोजना तय की गई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पहलगाम मामले में खुद अमित शाह से सीधे बात की है। हम सबसे पहले भारतीय हैं और हमें अपने देश से प्यार है। इसकी एकता और अखंडता हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। कांग्रेस कार्यसमिति ने पहलगाम आतंकी घटना की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया और इसी के साथ कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement