There should be a well-planned and effective disaster management plan in all schools.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सभी स्कूलों में हो एक सुनियोजित एवं प्रभावी आपदा प्रबंधन प्लान

khaskhabar.com: शनिवार, 07 अक्टूबर 2023 4:40 PM (IST)
सभी स्कूलों में हो एक सुनियोजित एवं प्रभावी आपदा प्रबंधन प्लान
- स्कूल सेफ्टी पर आयोजित कार्यशाला में डीसी ने दिए निर्देश हमीरपुर । जिला के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों के मुखिया अपने-अपने संस्थानों के लिए एक सुनियोजित एवं प्रभावी आपदा प्रबंधन योजना तैयार करें और उसी योजना के अनुसार संस्थान में सभी आवश्यक प्रबंध भी करें, ताकि किसी भी तरह की आपात परिस्थिति में बचाव कार्यों को तत्परता के साथ अंजाम दिया जा सके। यह बात डीसी हेमराज बैरवा ने शनिवार को यहां हमीर भवन में विभिन्न स्कूलों के नोडल अधिकारियों के लिए ‘स्कूल सेफ्टी’ पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही। इस कार्यशाला का आयोजन जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस (आईडीडीआरआर) के अंतर्गत एक असे 15 अक्तूबर तक चलाए जा रहे समर्थ-2023 अभियान के तहत किया।
डीसी ने कहा कि किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए अगर हमारी पहले से ही एक सुनियोजित तैयारी हो तो वास्तव में आपदा आने पर नुक्सान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
इसी के मद्देनजर शिक्षण संस्थानों में भी आपदा प्रबंधन पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने प्रतिभागी शिक्षकों से कहा कि वे कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा दी जाने वाली जानकारियों को अन्य शिक्षकों एवं स्टूडेंटस के साथ भी साझा करें और आपदा प्रबंधन के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को स्कूल आपदा प्रबंधन योजना में शामिल करवाएं।
डीसी ने डीडीएमए के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला के सभी स्कूलों के प्रमुखों या नोडल अधिकारियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण प्रदान करें, ताकि वे अपने-अपने संस्थानों में आपदा प्रबंधन के लिए एक प्रभावी तंत्र विकसित कर सकें और स्टूडेंटस को भी इसके प्रति जागरुक एवं सजग कर सकें। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह, कार्यशाला के मुख्य वक्ता नवनीत यादव भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement