there is dispute about 250 metre land-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

250 मीटर जमीन को लेकर विवाद

khaskhabar.com: बुधवार, 12 अक्टूबर 2016 2:30 PM (IST)
250 मीटर जमीन को लेकर विवाद
गुडगांव। गुडग़ांव-सोहना रोड और गुडग़ांव-जयपुर एक्सप्रेस वे को गांव खेडक़ी दौला के समीप जोडऩे वाला लिंक रोड एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंस गया है। स बार हुडा यानि हरियाणा अर्बन डवलपमेंट अथॉरिटी ने इस मामले में हरियाणा के एडवोकेट जनरल से राय मांगी है। एसपीआर रोड के दोनों तरफ रिहायशी इमारत खड़ी हो गई है। जिसमें हजारों लोगों ने रहना भी शुरू कर दिया है। लेकिन अभी तक इस रोड का निर्माण करने में हुडा के अधिकारी असफल साबित हुए हैं। पिछले महीने हुडा अधिकारियों ने इस रोड के बीच में आ रही रामबीर की ढाणी के परिवारों को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद सेक्टर 49 में आरएंडआर पॉलिसी के तहत वैकल्पिक प्लॉट देकर दावा किया था कि जल्द ही एसपीआर के विवादित 250 मीटर के टुकड़े को भी बना दिया जाएगा। लेकिन जमीन मालिकों के दोबारा पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर करने के बाद यह मामला दोबारा उलझ गया है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement