Theft at showroom stolen goods worth millions in hapur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लाखों रूपये की साड़ी और हजारों की नगदी पर हाथ साफ़ कर गए चोर

khaskhabar.com: बुधवार, 08 नवम्बर 2017 3:47 PM (IST)
लाखों रूपये की साड़ी और हजारों की 
नगदी पर हाथ साफ़ कर गए चोर
हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के सिटी कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित सुरुचि साड़ीज शोरूम में देर रात चोरों का तांडव देखने को मिला है यहाँ चोरो ने शोरूम को अपना निशाना बनाते हुए लाखों रूपये की साड़ी और हजारों की नगदी पर हाथ साफ़ कर दिया और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी और फोरेंसिक टीम की सहायता से मामले की जाँच में जुट गयी। आपको बता दें कि रात व्यापारी अपने साड़ी के शोरूम को बंद करके घर चला गया था और जब सुबह उसने आ के देखा तो उसके शुरू का ताला टूटा पड़ा था और उसके शोरूम से लाखों रूपये की साड़ी और हजारों रूपये की नगदी चोरी हो चुकी थी ये सब देख पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी और फोरेंसिक टीम बुलाकर मामले की जांच में जुट गयी फ़िलहाल पुलिस के अधिकारी कैमरे पर तो बोलने से मना कर रहे है लेकिन इस चोरी का जल्द ही खुलासा करने की बात कर रहे है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement