Advertisement
नोटबंदी से महिला की गई जान

जानकारी अनुसार नीलम रानी का शहर के रेलवे स्टेशन के पास अलाहबाद बैंक में खाता था। तथा कुछ बीमार चल रही थी। जानकारी के चलते वह करीब दोपहर के बारह बजे लोगों के घरों का काम खत्म कर अपने खाते में कुछ रुपए निकलवाने बैैंक की कतार में खड़ी हुई, वहां उसे शाम के चार बज गए मगर उसकी बारी नहीं आई। लोगों के बताने मुताबिक उसे कतार में खड़े चक्कर आने लगे। वह वहां से अपने घर के लिए चली आई तथा अपने घर में आकर चारपाई पर लेट गई। उसके परिजनों ने जैसे उसकी हालत देखने पर शोर मचाने लगे तथा एकत्र हुए पड़ोसियों ने उसके उपचार के लिए उसकी सहायता तहत उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी रासते में ही मौत हो गई। इसे लेकर लिबरेशन नेता अमरीक समायो, एकटू नेता जरनैल सिंह तथा पूर्व पार्षद रामपाल ने जिला प्रशासन से पीडित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह
Advertisement
मंसा
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


