The three-day theatrical celebration concludes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीन दिवसीय नाट्य उत्सव का समापन

khaskhabar.com: बुधवार, 12 जुलाई 2017 11:35 PM (IST)
तीन दिवसीय नाट्य उत्सव का समापन
जयपुर। रवीन्द्र मंच के मिनी थिएटर में आलारिपु संस्था और जयपुर कल्चरल सोसायटी की ओर से तीन दिवसीय नाट्य उत्सव का समापन हुआ। नाट्य उत्सव के समापन पर हास्य नाटक 'बडे मियां दीवाने' का मंचन हुआ। आनन्द खान द्वारा लिखित इस नाटक का निर्देशन सिकन्दर चौहान ने किया है। नाटक हास्य के माध्यम से ऐसे लोगो को नसीहत देना चाहता है, जो अपनी खुशी और हसरत के लिए किसी भी मासूम की खुशियों का गला घोट देते हैं। ऐसे लोग जो अपनी खुशी के लिए हकीकत से मुंह मोड़ कर जीते है, वो अपने आप को ही नहीं पूरे समाज पूरी इंसानियत को धोका देते है। इसलिए दिल की हकीकत उम्र के आईने में देख ली जाए तो शायद कई मासूम जिन्दगी दर्द का शिकार होने से बच सकती है। यही नाटक में दिखाया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement