The team that came to the court to attach the order, but returned empty handed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोर्ट आदेश पर कुर्की करने पहुंची टीम, लेकिन लौटी खाली हाथ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 मार्च 2017 10:38 PM (IST)
कोर्ट आदेश पर कुर्की करने पहुंची टीम, लेकिन लौटी खाली हाथ
अजमेर। कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को कुर्की की टीम सरस्वती स्कूल में पहुंची। लेकिन उसे वहां से खाली हाथ ली लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार कालू की ढाणी स्थित सरस्वती स्कूल पर कुर्की की टीम पहुंची। मामला पूर्व शाशकों से जुड़ा था। स्कूल में कार्य करने वाली ऊषा गर्ग का करीब 15 लाख और राजकुमारी का करीब 8 लाख रुपए करीब 6 साल से बकाया चल रहा है। जिस मामले में कोर्ट की शरण के बाद कोर्ट ने कुर्की के आदेश दिए। प्रिंसीपल का कहना था कि ये पैसा प्रशासन की ओर से देना है और अधिकार क्षेत्र में नहीं होने की बात कहकर मामले को टरका दिया। जिसके बाद कोर्ट से आए सेल आमीन ने बकाया रकम के लिए कोर्ट में कुर्की के लिए अनुशंषा पत्र लिखा और मौके से खाली हाथ लौट गए।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement