The team met with Speaker trainee IAS officers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधानसभा अध्यक्ष से प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का दल मिला

khaskhabar.com: बुधवार, 24 अगस्त 2016 7:32 PM (IST)
विधानसभा अध्यक्ष से प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का दल मिला
जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल से बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा-2015 बैच के आठ प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की । अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं महानिदेशक, हरिश्चन्द्र माथुर राज्य लोक प्रशासन संस्थान, श्रीमती गुरजोत कौर के नेतृत्व में आये दल का विधानसभा सचिव पृथ्वी राज ने स्वागत किया । प्रशिक्षु अधिकारियों में लोक बन्धु, नीलाभ सक्सैना, निशान्त जैन, खुशाल यादव, सौरभ स्वामी, इंद्रजीत यादव एवं सुश्री पूजा कुमारी पार्थ तथा सुश्री अंजली राजोरिया शामिल थे विधानसभा अध्यक्ष से प्रशिक्षु अधिकारियों ने संसदीय कार्यप्रणाली पर चर्चा की । प्रशिक्षु अधिकारियों ने विधानसभा भवन एवं सदन का भी अवलोकन किया ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement