the sweet potato of Three kg weight in the Ajmer, you see-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अजमेर में तीन किलो की शकरकंद, आप भी देखें

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 नवम्बर 2016 9:09 PM (IST)
अजमेर में तीन किलो की शकरकंद, आप भी देखें
अजमेर। खेती को नया आयाम मिलने लगे हैं। खाजपुरा निवासी युवा किसान ने अपने खेत में 1 से 3 किलो तक की शकरकंद की पैदावार की है। किसान अब शिक्षित हो गए हैं और युवा खेती में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। अपनी परंपरागत खेती के साथ युवा किसान नई तकनीक और जानकारियां जुटाकर खेती में नए उपयोग कर खेती से अच्छा-खासा मुनाफा कमा रहे हैं। ऐसा ही कारनामा खाजपुरा निवासी कृषक अमित ने किया है। अमित ने बताया कि सर्दी के सीजन में शकरकंद की काफी डिमांड रहती है। इसी को देखते हुए 5 बीघा के खेत में शकरकंद की फसल लगाई। नई जानकारी के साथ अमित ने शकरकंद की देखभाल की, जिसके नतीजे सामने आने लगे हैं। खेत में 1 से 3 किलो की शकरकंद की पैदावार हुई है। अमित का मानना है कि कृषक अगर शिक्षित हो तो खेती को नए आयाम मिल सकते हैं। इस समय किसानों को जैविक खेती को ज्यादा बढ़ावा देना चाहिए। यह भी पढ़े :नोट बंद करने का क्यों उठाया कदम,आरबीआई ने क्या बताया यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement